{"product_id":"apanapan-by-shivraj-singh-chauhan-book-in-hindi-hardback","title":"Apanapan By Shivraj Singh Chauhan :  (Book In Hindi)-Hardback","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003e'अपनापन' एक ऐसी आत्मीय और प्रेरणादायी कृति है, जिसमें श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में देखे, सीखे और आत्मसात् किए गए अनुभवों का सजीव संकलन प्रस्तुत किया गया है। श्री चौहान ने तीन दशकों से भी अधिक समय तक मोदीजी को विभिन्न भूमिकाओं में निकट से देखा है, और उनसे सीखा है-जब दोनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे, जब वे अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री थे, जब वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और मोदीजी भारत के प्रधानमंत्री थे और आज जब वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री हैं। यह पुस्तक उन मूल्यों, दृष्टिकोण और कार्यशैली को भी अभिव्यक्त करती है, जिन्हें उन्होंने इस दीर्घ सहयात्रा में आत्मसात् किया।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eयह केवल घटनाओं-मात्र का विवरण नहीं, बल्कि एक विचार-यात्रा है- जहाँ संगठन, समर्पण और संदेश के माध्यम से नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र-निर्माण के सूत्र उभरकर सामने आते हैं। 'सेवा', 'अंत्योदय', 'जन भागीदारी', 'राष्ट्र प्रथम' और 'लोक कल्याण' जैसे मूलमंत्र पुस्तक के केंद्र में हैं, जो न केवल गवर्नेस की दिशा तय करते हैं, बल्कि जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eयह कृति पाठकों को बताती है कि कैसे दृढ़ संकल्प, स्पष्ट दृष्टि और निरंतर परिश्रम से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। 'अपनापन' एक नेता के साथ बिताए गए पलों का संग्रह ही नहीं, बल्कि उन मूल्यों का दर्पण है, जो राष्ट्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखते हैं।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Private Limited","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":53559942381884,"sku":"937573059X","price":422.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0970\/8375\/2764\/files\/010_6cf26eb5-cd22-480d-a878-748597673d48.jpg?v=1784353045","url":"https:\/\/prabhatprakashan.in\/products\/apanapan-by-shivraj-singh-chauhan-book-in-hindi-hardback","provider":"Prabhat Prakashan Private Limited","version":"1.0","type":"link"}