{"product_id":"kainchi-dham-ke-baba-shri-neeb-karauri-maharaj-by-mahesh-dutt-sharma-book-in-hindi-paperback","title":"Kainchi Dham Ke Baba Shri Neeb Karauri Maharaj By Mahesh Dutt Sharma :  (Book In Hindi)- Paperback","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eनीब करौरी बाबा के सार को समेटने का मतलब एक ऐसे रहस्य से जूझना हे, जो पारंपरिक समझ से परे है। बाबा नीब करौरी सन् 1900 में उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में लक्ष्मी नारायण शर्मा के रूप में जनमे, बाद में महाराजजी बन गए। रहस्य और दैवीय हस्तक्षेप से घिरा उनका प्रारंभिक जीवन आध्यात्मिक प्रकाश के लिए मंच तैयार करता है, जिसका प्रभाव पीढ़ियों तक रहेगा।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eहिमालय की गोद में बसा कैंची धाम एक मरुघान के रूप में उभरा, जहाँ विविध पृष्ठभूमि के साधक आध्यात्मिक पोषण की खोज में एकत्र हुए। यहाँ के मनोरम वातावरण में एक अलग ही प्रकार की अप्रतिम अनुभूति होती है और किसी दिव्य आध्यात्मिक चेतना से हर भक्त अपने कष्ट भूलकर बाबा की प्रत्यक्ष उपस्थिति अनुभव कर पाता है। यह पुस्तक आश्रम का एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करती है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eमंदिर के दैनिक अनुष्ठान, सत्संग और आध्यात्मिक अभ्यास तथा महाराजजी की शिक्षाएँ इसे मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करने का केंद्र बनाते हैं । सुरुचिपूर्ण वर्णनों और उपाख्यानों के माध्यम से पाठकों को कैंची धाम के हृदय तक ले जाया गया है, जहाँ दिव्य वचन गूँजते रहते हैं । करोड़ों भक्तों की आस्था के केंद्रबिंदु केंची धाम के बाबा नीब करौरी की आध्यात्मिक चेतनायुक्त प्रेरक व प्रामाणिक जीवनगाथा, जिसके अध्ययन से जीवनपथ आलोकित होगा और कष्ट कम होंगे।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Private Limited","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":53480849539388,"sku":"9355625944","price":210.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0970\/8375\/2764\/files\/09_7d82a7a6-48c1-4af5-b566-5ce2e046f5f4.jpg?v=1784178317","url":"https:\/\/prabhatprakashan.in\/products\/kainchi-dham-ke-baba-shri-neeb-karauri-maharaj-by-mahesh-dutt-sharma-book-in-hindi-paperback","provider":"Prabhat Prakashan Private Limited","version":"1.0","type":"link"}