{"product_id":"sapnon-ki-roshani-by-kailash-satyarthi-book-in-hindi-hardback","title":"Sapnon ki Roshani :  by Kailash Satyarthi (Book In Hindi) - Hardback","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eएक छोटे शहर और सामान्य परिवेश से निकलकर नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्याति के व्यक्ति बनने तक के लेखक श्री कैलाश सत्यार्थी के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक पाठकों के लिए एक बेशकीमती उपहार हैं ।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eप्रस्तुत पुस्तक में कोई उपदेश नहीं दिए गए हैं। इसमें ऐसी ढेरों कहानियाँ हैं, जिनके माध्यम से लेखक ने सिखाया है कि आशा और निराशा, स्पष्टता और असमंजस, सफलता और असफलता, खुशी और दुःख, आसानी और मुश्किलें, चिंताएँ और मस्ती जैसे सारे अनुभवों के बीच सहज भाव से आगे बढ़ते हुए सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ी जा सकती हैं।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eश्री कैलाश सत्यार्थी ने बहुत सुंदर तरीके से और जीवन के उदाहरणों के माध्यम से समझाया है कि यदि जीवन का फोकस 'क्या बनना है' की जगह 'क्या करना है', की तरफ मोड़ दिया जाए तो उसके चमत्कारी परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में जीवन के अपने कुछ सूत्र तय कर लिये थे और परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी रही हों, उन सूत्रों को उन्होंने मजबूती से थामे रखा; और परिणाम सामने है। इसलिए हमने उन जीवन - सूत्रों को 'सफलता के सूत्र' कहा है और पूरा विश्वास है पुस्तक पढ़ने के बाद आप भी इस मत से सहमत होंगे।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eहम सब जानते हैं कि सत्यार्थीजी व्यावसायिक लेखक या उपदेशक नहीं हैं, बल्कि अपना जीवन एक कर्मयोद्धा की तरह जीते हुए उन्होंने सफलता और सिद्धि के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। इसलिए यह पुस्तक किसी के लिए भी एक गेमचेंचर बनेगी।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan Private Limited","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":53056542212412,"sku":"935562266X","price":270.0,"currency_code":"INR","in_stock":false}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0970\/8375\/2764\/files\/D_9db4e0ec-2e5f-4235-be09-22534b3e1b0b.jpg?v=1778740866","url":"https:\/\/prabhatprakashan.in\/products\/sapnon-ki-roshani-by-kailash-satyarthi-book-in-hindi-hardback","provider":"Prabhat Prakashan Private Limited","version":"1.0","type":"link"}