{"product_id":"the-fictional-man-by-nidhi-kaushik-hindi-paperback","title":"The Fictional Man :  by Nidhi Kaushik (Hindi - Paperback)","description":"\u003cp\u003e\u003cspan\u003eसपनों की दुनिया में रहने वाली मीरा की जिंदगी की शुरुआत समझौतों से हुई; कम उम्र में हुई शादी ने उसके दिल का दरवाजे बंद कर दर से साकन फिर भी मीरा को समझोता से ज्यादा सपनों पर यकीन था।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eपुस्तकों से निकलकर प्रेम कहानी के मुख्य किरदार जैसा एक प्रेमी जब उसकी आँखों के सामने आकर खड़ा हो गया तो वह समझौते और सपनों के बीच की रेखा को भूलकर कब शादी को परे रख प्रेम को चुन बैठी, उसे खुद पता नहीं चला। जब उसकी मुलाकात आरव से हुई, तो पहली बार उसने महसूस किया कि मोहब्बत कैसी होती है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eक्या यह सचमुच प्यार था, या सिर्फ उसकी तन्हाई का बनाया हुआ एक फिक्शनल मैन ?\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eजैसे-जैसे मीरा उसके और करीब जाती है, वैसे-वैसे उसकी दुनिया रहस्यों, साजिशों और अनकहे डर से भरने लगती है। 'द फिक्शनल मैन' एक ऐसी रोमांटिक थ्रिलर है, जो आपको मीरा की आँखों से प्यार और धोखे के बीच की पतली रेखा दिखाएगी। हर पन्ना आपको यह सोचने पर मजबूर करेगा, सच और सपनों में कितना फर्क है और कभी-कभी मोहब्बत की कीमत चुकाना कितना भयानक हो सकता है।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp\u003e\u003cspan\u003eयह कहानी उन दिलों के लिए है, जो प्यार पर यकीन करना चाहते हैं, लेकिन उसे निभाने की कीमत चुकाने से डर जाते हैं।\u003c\/span\u003e\u003c\/p\u003e","brand":"Prabhat Prakashan","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":52868572741948,"sku":"9347014052","price":188.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0970\/8375\/2764\/files\/nnnn_3.jpg?v=1773398182","url":"https:\/\/prabhatprakashan.in\/products\/the-fictional-man-by-nidhi-kaushik-hindi-paperback","provider":"Prabhat Prakashan Private Limited","version":"1.0","type":"link"}